केनैडा, 27 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में अहम सफलता मिलने की खबर सामने आई है। श्रेणी-ए के गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ हरप्रीत बाठ को कनाडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि वह पंजाब में दर्ज 20 आपराधिक मामलों में पुलिस को वांछित है।
जानकारी के अनुसार, तरनतारन जिले के मियांपुर गांव से संबंधित अमृतपाल सिंह उर्फ हरप्रीत बाठ कथित तौर पर अवैध तरीके से केनैडा पहुंचा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब तरनतारन पुलिस उसे भारत लाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से कनाडा के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।
पुलिस द्वारा उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। यदि संबंधित कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी हो जाती हैं, तो उसे आने वाले समय में भारत लाया जा सकता है। इस मामले में आगे की कार्रवाई और प्रत्यर्पण को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रहेगा।






