हरियाणा, 27 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा में दिवाली से पहले ठंड बढ़ने लगी है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि के बाद सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 30 और 31 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 29 अक्टूबर से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आ सकता है। बारिश और हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।






