पानीपत, 27 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मदद के लिए तुरंत कदम उठाकर मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। सड़क पर हादसा होते देख मंत्री ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायल चालक को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अपने काफिले में चल रही पायलट गाड़ी के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। मंत्री की इस त्वरित पहल ने संदेश दिया कि किसी व्यक्ति की जान बचाने और जरूरत के समय उसकी मदद करने से बढ़कर कोई दूसरा कर्तव्य नहीं है।
उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार आज पानीपत जिले के मडलौडा स्थित अपने निवास से चरखी दादरी में आयोजित कबड्डी खेल ट्रायल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान 152-डी पर जींद जिले के जुलाना के नजदीक एक पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक राजस्थान के पिलानी का निवासी बताया गया है।
हादसे को देखते ही मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बिना किसी देरी के अपना काफिला रुकवाया और घटनास्थल पर घायल व्यक्ति की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने काफिले में चल रही पायलट गाड़ी के माध्यम से घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि उसे जल्द से जल्द उपचार मिल सके। इस दौरान मंत्री ने घायल व्यक्ति को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता दी।
मंत्री श्री पंवार की यह पहल दर्शाती है कि जनसेवा की भावना केवल सार्वजनिक कार्यक्रमों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए मौके पर आगे आना भी सामाजिक जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सड़क हादसे जैसी आपातकालीन स्थिति में समय पर सहायता मिलना बेहद जरूरी होता है। ऐसे समय में संवेदनशीलता के साथ तुरंत निर्णय लेना घायल व्यक्ति को उपचार तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकता है।
मानवता और संवेदनशीलता का दिया संदेश
मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार की इस पहल से यह संदेश सामने आया कि सड़क पर किसी व्यक्ति को हादसे में घायल देखकर उसकी मदद के लिए आगे आना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। आपातकालीन स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना और जरूरतमंद की मदद करना मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है। मंत्री ने अपने कार्य के माध्यम से यह मिसाल पेश की कि किसी भी परिस्थिति में मानव जीवन की रक्षा और पीड़ित की सहायता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
सड़क हादसे के दौरान मंत्री द्वारा अपना काफिला रुकवाकर घायल चालक को अस्पताल भिजवाने की इस पहल ने मानवीय संवेदनशीलता, तत्परता और जनसेवा के महत्व को उजागर किया।






