Wednesday, November 4, 2026
HomeWorld Newsअफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप, फैजाबाद से 92 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में...

अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप, फैजाबाद से 92 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था केंद्र

अफगानिस्तान, 29 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भूकंप भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद शहर से लगभग 92 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था, जबकि इसकी गहराई धरती की सतह से 228 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में इससे पहले भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 अक्टूबर, 2026 को भी इस क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप भारतीय मानक समय के अनुसार रात 11 बजकर 14 मिनट 22 सेकंड पर दर्ज किया गया था। अफगानिस्तान भूकंप की आशंका वाले क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments