चंडीगढ़, 29 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान बुधवार को गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हरियाणा और गुजरात के मध्य आपसी तालमेल एवं सहयोग को और मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और विकास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे।






