Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaआयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा आयुष आरोग्य मंदिरों में वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य...

आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा आयुष आरोग्य मंदिरों में वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन

कुरुक्षेत्र 29 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): महानिदेशक आयुष हरियाणा के दिशा निर्देश में एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ मंजू शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आज कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न आयुष आरोग्य मंदिरों एवं राजकीय आयुष औषधालयों में वृद्धजनों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु विशेष वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य शिविरों तथा योग सत्रों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करना, उन्हें नि:शुल्क आयुर्वेदिक दवाइयाँ वितरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविरों के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं आयुष स्टाफ द्वारा बुजुर्गों को मौसम ऋतुचर्या के अनुसार खान-पान और दिनचर्या के नियमों की जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें नियमित योग व प्राणायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त एलएनजेपी सिविल अस्पताल के आयुष विंग में संजीवनी योग सत्र का भी आयोजन किया गया। विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जिले भर के विभिन्न आयुष केंद्रों खरकाली, ज्योतिसर, बारवा, ढंगाली, सारसा, मुर्तजापुर, बनी, सिओनसर, उमरी एवं यारा में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से कुल 137 वृद्ध रोगियों की ओपीडी जांच की गई। जांच के उपरांत सभी वृद्धजनों को नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान की गईं। आयुष डॉक्टरों और अन्य स्टाफ सदस्यों की देखरेख में शिविरों का संचालन कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ।


जिला आयुष विभाग का यह निरंतर प्रयास है कि बुजुर्गों को उनके घर के समीप ही सुलभ, प्राकृतिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होती रहें। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा, हमारा निरंतर प्रयास है कि जिले के बुजुर्गों को उनके घर के समीप ही सुलभ, प्राकृतिक और गुणवत्तापूर्ण आयुष स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होती रहें। इन शिविरों के माध्यम से बुजुर्गों को न केवल इलाज दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें आयुर्वेद और योग के जरिए रोगमुक्त व दीर्घायु जीवन जीने का मार्ग भी दिखाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments