Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी को दी 142 करोड़ रुपये...

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी को दी 142 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

भिवानी, 30 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को भिवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 142 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 133 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से पूरी हुई 6 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 8 करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक की लागत से होने वाले 2 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें चरखी दादरी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के शोधित पानी का सिंचाई के लिए उपयोग करने की परियोजना शामिल है। इस परियोजना पर 84 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है। इसके माध्यम से शोधित पानी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ सिंचाई के लिए जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी-बठिंडा रेलवे लाइन पर 26 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने ओवरब्रिज का भी उद्घाटन किया। इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र में यातायात सुचारू होगा और रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 7 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की लागत से बने सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग में प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। वहीं, बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 4 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी सब-स्टेशन केरू, 7 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से बने भाखड़ा सब-स्टेशन और 4 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बने ईश्वरवाल-2 सब-स्टेशन का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तोशाम में ब्लॉक कार्यालय भवन और गांव बामला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। तोशाम में ब्लॉक कार्यालय भवन के निर्माण पर 4 करोड़ 14 लाख रुपये तथा बामला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 4 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक की लागत आएगी। इन भवनों के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से भिवानी क्षेत्र में सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली आपूर्ति और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments