Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaखेल के मैदान में पहुंचने वाला हर नागरिक खिलाड़ी होता है, खिलाड़ी...

खेल के मैदान में पहुंचने वाला हर नागरिक खिलाड़ी होता है, खिलाड़ी हमेशा नशे से दूर रहता है:सांसद नवीन जिंदल

कुरुक्षेत्र 31 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):   लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि खेल के मैदान में पहुंचने वाला हर नागरिक खिलाड़ी होता है। जो व्यक्ति खेल से जुड़ता है, वह अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्य से जुड़ता है। किसी भी खेल में शामिल खिलाड़ी हमेशा नशे से दूर रहता है। इसलिए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलों से जुड़ना चाहिए, यही राष्ट्रीय एकता का सबसे सशक्त माध्यम है।
सांसद नवीन जिंदल शनिवार को द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता दौड़) में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद नवीन जिंदल का पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सांसद नवीन जिंदल ने उपस्थित हजारों युवाओं, खिलाडिय़ों, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एकीकृत कर भारत को एकता के सूत्र में पिरोया था। आज का दिन हमें उनके त्याग, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का दिन है। युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को मजबूत बनाना होगा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल दौडऩा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जन-जन में जागरूकता पैदा करना है। कुरुक्षेत्र धर्मक्षेत्र है, यहां से एकता का संदेश पूरे देश में जाना चाहिए। सांसद नवीन जिंदल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें। जो युवा सुबह स्टेडियम पहुंच जाता है, वह कभी गलत रास्ते पर नहीं जाता। हरियाणा सरकार की खेल नीति ने प्रदेश को खेलों का हब बनाया है। आज कुरुक्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जरूरत है उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की। उन्होंने कहा कि वे स्वयं खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और कुरुक्षेत्र में खेल ढांचे को और मजबूत किया जाएगा।
हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है सरदार पटेल का जीवन:सुभाष सुधा
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें लौह पुरुष इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कठोर निर्णय लेकर देश को टूटने से बचाया। आज देश को फिर से उसी एकता की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लें।
मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही मिलती है सफलता:नवनीत स्योराण
अर्जुन अवार्डी नवनीत स्योराण ने कहा कि खेलों में करियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही सफलता मिलती है। उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को भी सम्मानित किया गया। दिव्यांगता अभिशाप नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति से हर बाधा को पार किया जा सकता है। उनके संबोधन ने मौजूद युवाओं में जोश भर दिया। इस अवसर पर चेयरमैन गुरनाम सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments