Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaएस.आई.आर. पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, 1 नवंबर को रोहतक में निकलेगी...

एस.आई.आर. पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, 1 नवंबर को रोहतक में निकलेगी विशाल पदयात्रा: रणबीर गंगवा

फतेहाबाद, 31 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय ‘उदय कमल’ में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने और चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है, लेकिन विपक्ष राजनीतिक स्वार्थों के चलते इसे बेवजह विवाद का विषय बना रहा है।
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कोई नई व्यवस्था नहीं है। प्रत्येक चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को अपडेट करने और उनमें मौजूद त्रुटियों को दूर करने की प्रक्रिया लंबे समय से चली आ रही है। कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया गया, लेकिन उस समय कांग्रेस ने कभी इस पर सवाल नहीं उठाए। उन्होंने सवाल किया कि यदि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाए जाते हैं तथा पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जाते हैं तो इसमें आपत्ति किस बात की है?
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का पारदर्शी और निष्पक्ष होना बेहद जरूरी है। विपक्ष आज तक किसी भी मंच पर यह साबित नहीं कर पाया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत किसी वैध मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया गया है। चुनाव आयोग और अदालतों द्वारा तथ्य एवं दस्तावेज मांगे जाने पर भी विपक्ष कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। मंत्री ने आरोप लगाया कि लगातार मिल रही चुनावी हार से हताश विपक्ष अब जनता के बीच ठोस मुद्दे उठाने के बजाय झूठ और अफवाहों के सहारे राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है।
गंगवा ने बताया कि विपक्ष के इस दुष्प्रचार का पर्दाफाश करने और जनता को वास्तविक तथ्यों से अवगत करवाने के उद्देश्य से 1 नवंबर को रोहतक में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जनता के बीच जाकर विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिले से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक रोहतक में आयोजित होने वाली पदयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पदयात्रा विपक्ष के झूठतंत्र को बेनकाब करने और आमजन को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक दुड़ाराम, जिला महामंत्री विकास ललोदा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments