Wednesday, November 4, 2026
HomeWorld Newsनेपाल में छह भारतीय पर्यटक लापता, भारी बर्फबारी के बीच तलाश अभियान...

नेपाल में छह भारतीय पर्यटक लापता, भारी बर्फबारी के बीच तलाश अभियान जारी

काठमांडू, 01 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): नेपाल के दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सभी पर्यटक प्रसिद्ध शे-फोक्सुंडो झील की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के कारण वे नुमला और बगला दर्रों के बीच फंस गए हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पर्यटकों को खराब मौसम और बर्फबारी को लेकर पहले ही चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखी। मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पर्यटकों की तलाश के लिए नेपाली सेना की टीम तैनात की गई है। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से तलाशी और बचाव अभियान चलाने की भी मांग की है। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल सभी छह पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments