Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से किया जा रहा है...

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से किया जा रहा है निपटारा:विकास कुमार

कुरुक्षेत्र, 2 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विकास कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ-साथ जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड करे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कहा तय समय सीमा के अंदर संबंधित शिकायतों का निपटारा करें। जिन विभागों की शिकायतें लंबित पड़ी हुई है, उनका जल्द समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवाएं। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments