Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaलाडवा बस स्टैंड से खाटू श्याम जी के लिए विशेष बस सेवा...

लाडवा बस स्टैंड से खाटू श्याम जी के लिए विशेष बस सेवा 3 नवम्बर से शुरू :विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, 2 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लाडवा बस स्टैंड से खाटू श्याम जी के लिए विशेष सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष बस सेवा 3 नवम्बर 2026 दिन मंगलवार से नियमित रूप से संचालित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह बस लाडवा बस स्टैंड से प्रात: 6:10 बजे प्रस्थान करेगी और नया बस स्टैंड कुरुक्षेत्र से प्रात: 6:40 बजे वाया कुरुक्षेत्र होते हुए खाटू श्याम जी के लिए रवाना होगी। वापसी में यही बस अगले दिन खाटू श्याम जी से प्रात: 6:30 बजे लाडवा के लिए रवाना होगी।
उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से कुरुक्षेत्र और लाडवा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए सीधी और सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे बस के समय-सारणी की विस्तृत जानकारी के लिए लाडवा तथा कुरुक्षेत्र बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र व बुकिंग काउंटर से संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर बस स्टैंड पर पहुंचकर इस विशेष बस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments