Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब के उद्योगपतियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब के उद्योगपतियों ने की मुलाकात

चंडीगढ़, 3 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को  निवास में पंजाब से आए उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए उन्हें हरियाणा में निवेश करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में उद्योगपतियों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से विभिन्न विभागों की आवश्यक मंजूरियां और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा, सरकार उद्योगों की जरूरत के अनुसार औद्योगिक भूमि भी उपलब्ध करवा रही है, ताकि निवेशकों को अपना कारोबार स्थापित करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) लगातार उद्योगपतियों के संपर्क में रहकर उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है। हरियाणा में निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों के निवेशक प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखा रहे हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपति शामिल थे। उन्होंने हरियाणा में उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं और निवेश की संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के उद्योगपति भी हरियाणा में निवेश करने के इच्छुक हैं। सरकार ऐसे सभी निवेशकों का स्वागत करती है और उन्हें उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल तथा हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को हरियाणा में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और प्रदेश के औद्योगिक विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments