फतेहगढ़ साहिब, 4 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डॉ. सोना थिंद और जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने माता गुजरी कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब में स्थापित किए जाने वाले विभिन्न काउंटिंग सेंटरों और ईवीएम स्ट्रांग रूमों का संयुक्त निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने काउंटिंग सेंटरों और ईवीएम स्ट्रांग रूमों में सुरक्षा व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और सुरक्षा प्रबंधों को पूरी तरह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और पहले से तैयारियां करना बेहद जरूरी है।
इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान एसडीएम फतेहगढ़ साहिब श्री करुण गुप्ता, एसडीएम बस्सी पठाना दीपजोत कौर, एसडीएम अमलोह हरवीर कौर, डीएसपी कुलबीर सिंह, डीएसपी हितेश कौशिक, तहसीलदार चुनाव निर्मला रानी और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।






