Wednesday, November 18, 2026
HomeTechnologiesव्हाट्सऐप का नया फीचर: बिना अकाउंट वाले लोग भी भेज सकेंगे इवेंट...

व्हाट्सऐप का नया फीचर: बिना अकाउंट वाले लोग भी भेज सकेंगे इवेंट का जवाब

टेक्नालोजी, 07 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): व्हाट्सऐप ने अपने इवेंट फीचर को पहले से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नए बदलाव किए हैं। अब यूजर्स उन लोगों को भी कार्यक्रम का निमंत्रण भेज सकेंगे, जिनका व्हाट्सऐप पर अकाउंट नहीं है। ऐसे लोग बिना ऐप इंस्टॉल किए ब्राउजर के माध्यम से निमंत्रण स्वीकार या अस्वीकार कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना नाम और मोबाइल नंबर देना होगा।

नए फीचर में मेहमानों को तीन विकल्प मिलेंगे—Going, Maybe और Not Going। इससे आयोजक आसानी से जान सकेंगे कि कितने लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा, यूजर्स इवेंट के लिए कवर फोटो लगा सकेंगे और वेब लिंक के जरिए निमंत्रण साझा कर सकेंगे।

कंपनी Event Home नाम का नया सेक्शन भी शुरू कर रही है। इसमें यूजर्स अपने बनाए और दूसरों से मिले सभी इवेंट्स की जानकारी एक ही जगह देख सकेंगे। आयोजकों को RSVP ट्रैकिंग, मेहमानों के साथ एक अतिरिक्त व्यक्ति लाने की सुविधा और पर्सनलाइज्ड रिमाइंडर जैसे नए कंट्रोल भी मिलेंगे।

कंपनी के मुताबिक, ये सुविधाएं आने वाले हफ्तों में चरणबद्ध तरीके से यूजर्स के लिए जारी की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments