Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabगैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, इथियोपिया से दबोचा गया...

गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, इथियोपिया से दबोचा गया गुरविंदर अफरीदी

चंडीगढ़, 8 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट करवाकर भारत लाया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन शहीद’ के तहत करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बाद संभव हो सकी। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि AGTF पंजाब ने काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (OFTEC) और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाया है।

पुलिस के अनुसार, गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी डोनी बल्ल-प्रभ दसूवाल गैंग का एक प्रमुख सरगना है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में रहकर पंजाब में टारगेट किलिंग, फिरौती से जुड़ी गोलीबारी की घटनाओं और अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों को कथित तौर पर निर्देशित कर रहा था। डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से गुरविंदर सिंह की गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 5 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई थी।

इस अंतरराष्ट्रीय अभियान के दौरान पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने लगातार खुफिया जानकारी जुटाने, निगरानी रखने और आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक करने का काम किया। इसके लिए एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कई देशों में आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई की गई। गौरव यादव ने इस संयुक्त अभियान में सहयोग देने के लिए विदेश मंत्रालय और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के आपसी सहयोग से इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

पंजाब पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से विदेशों में बैठकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियां चलाने वाले अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को और मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments