Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabश्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में मधुमक्खियों की विविधता और घटती...

श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में मधुमक्खियों की विविधता और घटती संख्या पर विशेषज्ञ व्याख्यान

श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी, 10 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग):  फतेहगढ़ साहिब के जीव विज्ञान विभाग की ओर से विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में “मधुमक्खियों की वैश्विक विविधता, भौगोलिक वितरण और घटती संख्या: वर्तमान चुनौतियां एवं भविष्य में शोध की दिशाएं” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया।

प्रसिद्ध कीट वैज्ञानिक एवं पादप निमेटोलॉजी विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार ने मधुमक्खियों की वैश्विक विविधता, वितरण और पर्यावरणीय महत्ता के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने प्राकृतिक आवासों के नष्ट होने, पर्यावरणीय बदलावों, कीटनाशकों के प्रभाव और मानवीय गतिविधियों के कारण पैदा हो रहे खतरों पर चर्चा करते हुए मधुमक्खियों के संरक्षण के लिए टिकाऊ रणनीतियां अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार को विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाता हुआ।

प्रो. (डॉ.) परित पाल सिंह, कुलपति ने जैव-विविधता के संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, प्रो. (डॉ.) सुखविंदर सिंह बिलिंग, डीन अकादमिक मामले ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों में शोधपरक सोच विकसित करने के लिए ऐसे व्याख्यानों को महत्वपूर्ण बताया।

विशेषज्ञ व्याख्यान के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी, मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार, डॉ. मोनिका एरी, शिक्षकगण और विद्यार्थी।

जीव विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. मोनिका एरी ने वक्ता का धन्यवाद करते हुए परागण प्रक्रिया में मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. जसप्रीत कौर, सहायक प्रोफेसर ने किया। अंत में डॉ. चरण कमल सेखों ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments