दिड़बा, 10 नवंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा दिड़बा के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक हुए। उन्होंने गुरुद्वारा बाबा बैरसियाणा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका और अमन-शांति व सर्वत्र कल्याण के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में दीप भी जलाए।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री ने संगत को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई दी। श्री चीमा ने कहा कि ऐसे पवित्र त्योहार हमें आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाएं हमें सेवा करने और सर्वत्र कल्याण की कामना करने का मार्ग दिखाती हैं।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और उनके ओएसडी तपिंदर सिंह सोही को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके बाद वित्त मंत्री जनता जनार्दन गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। गौशाला के प्रबंधकों के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री चीमा ने कहा कि गायों की सेवा और देखभाल करना एक नेक कार्य है। उन्होंने इस सेवा कार्य के लिए प्रबंधकों को बधाई दी।
इस अवसर पर वित्त मंत्री के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, शहरी प्रधान धर्मपाल गर्ग, ट्रक यूनियन के प्रधान अजय सिंगला, प्रदीप कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।







