Wednesday, November 18, 2026
HomeTechnologiesमाइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में बड़ी बाधा, आउटलुक और टीम्स समेत कई ऐप...

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में बड़ी बाधा, आउटलुक और टीम्स समेत कई ऐप प्रभावित

शिकागो, 13 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की आउटलुक, टीम्स, कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं में गुरुवार को बड़े पैमाने पर तकनीकी खराबी आई। इसके चलते दुनियाभर के हजारों उपयोगकर्ताओं को ईमेल भेजने, प्राप्त करने और ऐप्स इस्तेमाल करने में परेशानी हुई।

वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, दोपहर बाद करीब 1.30 लाख उपयोगकर्ताओं ने आउटलुक में समस्या की शिकायत की। इसका असर कुछ कंपनियों और सरकारी कामकाज पर भी पड़ा। शुक्रवार सुबह एशिया के कई हिस्सों से भी सेवाएं बाधित होने की शिकायतें सामने आईं।

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि उसके कुछ सर्वरों में तकनीकी गड़बड़ी और सामान्य से अधिक दबाव के कारण कनेक्टिविटी प्रभावित हुई। कंपनी ने समस्या की जांच करते हुए सेवाओं को सामान्य बनाने के प्रयास किए। जापान सरकार ने भी इस व्यवधान से अपने आईटी ढांचे पर पड़े प्रभाव की पुष्टि की और स्थिति पर नजर रखने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments