Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabपंजाब विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की...

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग जारी

 

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सोना थिंद ने फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया का लिया जायजा

फतेहगढ़ साहिब, 14 नवंबर2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब विधानसभा के आगामी चुनाव-2027 के मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासनिक परिसर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की प्रक्रिया जारी है। इस चेकिंग का जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने जायजा लिया।

इस अवसर पर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि फर्स्ट लेवल चेकिंग चुनाव की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण चरण है। इसका मुख्य उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तकनीकी कार्यक्षमता की बारीकी से जांच करना और यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव के दौरान केवल पूरी तरह सही और कार्यशील मशीनों का ही इस्तेमाल किया जाए।

उन्होंने बताया कि यह पूरी जांच जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता, सुरक्षा और जवाबदेही को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के अधिकृत प्रतिनिधियों को भी इस पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण करने की सुविधा दी जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों से अपील की कि वे एफएलसी प्रक्रिया का निरीक्षण करने के लिए अपनी पार्टी के प्रतिनिधि नामित करें और उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोगों के विश्वास को और मजबूत किया जा सके।

उन्होंने बताया कि एफएलसी के दौरान जिला स्तरीय ईवीएम वेयरहाउस में प्रवेश के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा नामित प्रतिनिधियों के लिए एंट्री पास अनिवार्य होंगे। ये एंट्री पास संबंधित राजनीतिक पार्टी द्वारा जारी प्राधिकरण पत्र जमा करवाकर जिला निर्वाचन कार्यालय, फतेहगढ़ साहिब से बनवाए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments