Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabअमृतसर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 किलो से...

अमृतसर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

Amritsar Police Recover Over 6 Kg of Heroin in Two Separate Operations; Two Accused Arrested Over Suspected Cross-Border Drone Smuggling.

दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी नशे की खेप

अमृतसर, 16 नवंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): सीमावर्ती क्षेत्र में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 किलो 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नशे की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजी गई थी, जिसे आगे तस्करी के लिए सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने बीएसएफ के सहयोग से पहली कार्रवाई थाना लोपोके के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में की। एएसआई जगदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और बीएसएफ के जवान पुल नहर सिद्धवां के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार लखा खत्री और विश्वदेव सिंह को रोककर उनकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान उनके कब्जे से 4 किलो 992 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इसी तरह दूसरी कार्रवाई थाना घरिंडा के अंतर्गत गांव ढोडीविंड के खेतों में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ड्रोन के जरिए खेतों में एक संदिग्ध पैकेट गिराया गया है। इसके बाद एसआई राजबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और पैकेट की जांच की। ड्रग किट से जांच करने के बाद उसमें से 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में नशे की खेप के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशा भेजने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments