Friday, November 20, 2026
HomeHaryanaसेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए 20 नवंबर से...

सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए 20 नवंबर से लाईव होंगे आवेदन फार्म

कुरुक्षेत्र, 19 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा फरवरी/मार्च-2027 आयोजित करवाई जाने वाली सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय परीक्षा हेतु सीटीपी, ओसीटीपी, रि-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एवं पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के तहत आवेदन करने के इच्छुक परीक्षार्थी 20 नवंबर 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) सीटीपी/ओसीटीपी/अतिरिक्त विषय/रि-अपीयर/आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी की परीक्षा के लिए 1450 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) सीटीपी/ओसीटीपी/अतिरिक्त विषय/रि-अपीयर/आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षा के लिए 1500 रुपए परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क 20 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रायोगिक परीक्षा के लिए प्रति विषय 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देय होगा।
उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी उक्त निर्धारित तिथियों में आवेदन नहीं कर पाते है, वे परीक्षार्थी 100/- रूपये विलंब शुल्क सहित 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक, 300 विलंब शुल्क सहित 11 दिसंबर से 21 दिसंबर तक तथा 1000 रूपए विलंब शुल्क सहित 22 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के संबंध में सभी दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी सभी दिशा-निर्देशों को पूर्ण रूप से पढ़ने के बाद ही आवेदन करना सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments