Friday, November 20, 2026
HomeHaryanaआमजन समाधान शिविर के माध्यम से करवा सकते है अपनी समस्याओं का...

आमजन समाधान शिविर के माध्यम से करवा सकते है अपनी समस्याओं का समाधान:राजेश कुमार सोनी

लाडवा, 19 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  उपमंडल अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला में लघु सचिवालय सहित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय में हर सोमवार और वीरवार को प्रातः: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन  शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों की मौके पर सुनवाई कर उनका समाधान किया जा रहा है।
एसडीएम राजेश कुमार सोनी वीरवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे, इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहां की तय समय सीमा के अंदर समस्याओं का समाधान करें और समय पर पोर्टल पर अपडेट करें। उपमंडल कार्यालय लाडवा में सोमवार व वीरवार को सभी कार्यदिवसों में सुबह 10 से 12 बजे समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे। आमजन समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। शिविरों में पुलिस, राजस्व, नगर निकाय, समाज कल्याण आदि जनकल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। उन्होंने उपमंडल वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे समस्या के समाधान के लिए उक्त निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments