Tuesday, November 24, 2026
HomePunjabरोल ऑब्जर्वर विनय बुबलाानी ने बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों...

रोल ऑब्जर्वर विनय बुबलाानी ने बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की की सुपर चेकिंग

Roll Observer Vinay Bublani inspects polling booths in Bassi Pathana to review voter list revision under the SSR 2027 campaign.

बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब, 23 नवंबर 2026 (शहीद-ए-आजम ब्यूरो): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान-2027 के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब द्वारा जिला फतेहगढ़ साहिब के लिए नियुक्त रोल ऑब्जर्वर श्री विनय बुबलाानी, आईएएस, कमिश्नर, पटियाला मंडल ने आज विधानसभा क्षेत्र 054-बस्सी पठाना में मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए लगाए गए विशेष शिविरों की सुपर चेकिंग की।

इस दौरान रोल ऑब्जर्वर श्री विनय बुबलाानी ने सरकारी एलिमेंट्री स्कूल चुन्नी खुर्द के बूथ नंबर 177, सरकारी एलिमेंट्री स्कूल चुन्नी कलां के बूथ नंबर 175, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुन्नी कलां के बूथ नंबर 173 और 174 तथा सरकारी एलिमेंट्री स्कूल सरकपड़ा के बूथ नंबर 171 का दौरा किया। उन्होंने मतदाता सूचियों के संशोधन की प्रक्रिया का जायजा लिया और पूरी प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की। श्री विनय बुबलाानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने और सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करवाने का अवसर प्रदान करने के लिए ये विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जा रहा है।

रोल ऑब्जर्वर ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर बनाए जा रहे नए वोटों की संख्या का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में 6 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी योग्य नागरिकों से अपील की कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर आयोजित होने वाले विशेष शिविर में पहुंचकर अपना वोट बनवाएं या मतदाता सूची में मौजूद किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करवाएं। इस अवसर पर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, बस्सी पठाना श्रीमती दीपजोत कौर, चुनाव कानूनगो कुलविंदर कौर सहित अन्य बूथ लेवल अधिकारी (BLO) भी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments