Thursday, November 26, 2026
HomeHaryanaगुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के...

गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ शाहबाद से उमरी तक निकली समरसता संकल्प यात्रा

शाहबाद मारकंडा में यात्रा का भव्य स्वागत, आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने भरा जोश
समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश लेकर आगे बढ़ी यात्रा
शाहबाद, 26 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा का शाहबाद मारकंडा में श्री रविदास सभा के प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरु रविदास जी महाराज के दिव्य स्वरूप पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। यात्रा के दौरान आमजन में विशेष जोश और उत्साह देखने को मिला तथा लोगों ने बड़ी संख्या में आगे बढक़र यात्रा में सहभागिता की।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपनी वाणी, विचारों और जीवन दर्शन से समाज को समानता, प्रेम, मानवता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान देने की प्रेरणा देती हैं। गुरु रविदास जी का बेगमपुरा का विचार ऐसे समाज की परिकल्पना है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव, दुख, भय और असमानता न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज का संदेश केवल आध्यात्मिक चेतना तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और एकजुटता का आधार भी है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, भाईचारे, परस्पर सम्मान और समरसता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते है।


समरसता संकल्प यात्रा गुरु रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। यात्रा में आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी, श्रद्धा और उमंग इस बात का प्रतीक है कि गुरु रविदास जी के विचार समाज के हर वर्ग में गहरी आस्था और प्रेरणा का स्रोत हैं। यात्रा लोगों में सामाजिक एकता, समरसता और सकारात्मक संकल्प का जोश भर रही है। समरसता संकल्प यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. भोला सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम तथा कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल के साथ उमरी कुरुक्षेत्र तक शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments