Thursday, November 26, 2026
HomePatialaए.डी.सी. अनुप्रिता जौहल ने संविधान दिवस पर समस्त स्टाफ को दिलाई संवैधानिक...

ए.डी.सी. अनुप्रिता जौहल ने संविधान दिवस पर समस्त स्टाफ को दिलाई संवैधानिक शपथ

पटियाला, 26 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): संविधान दिवस के अवसर पर आज पटियाला की अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अनुप्रिता जौहल ने उपायुक्त श्री हिमांशु जैन के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया तथा संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपनी सरकारी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण भावना से निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के साथ-साथ हमारा यह भी कर्तव्य है कि संविधान की मूल भावना को बनाए रखते हुए लोगों को बेहतर और पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध करवाएं।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त मेजर हरजोत कौर मावी के अलावा डीसी कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments