Thursday, November 26, 2026
HomeLifestyleसोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, MCX पर चांदी ₹4,571 महंगी

सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, MCX पर चांदी ₹4,571 महंगी

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): सोना और चांदी सस्ते होने की उम्मीद कर रहे खरीदारों को झटका लगा है। 26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका के महंगाई आंकड़ों के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

COMEX पर सोने की कीमत 1.16 प्रतिशत बढ़कर 3,576.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.29 प्रतिशत उछलकर 41.375 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

घरेलू बाजार में MCX पर सोना 1,725 रुपये बढ़कर 1,25,161 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 4,571 रुपये महंगी होकर 1,50,592 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 1,21,910 रुपये, 22 कैरेट का 1,15,228 रुपये और 18 कैरेट का 1,01,823 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी का भाव करीब 1,50,420 रुपये प्रति किलो रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments