लुधियाना, 26 नवंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): हरबस्पार्क न्यूट्रास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, एक ऐसा स्टार्टअप है जिसे गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के वेटरनरी एंड लाइवस्टॉक इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस स्टार्टअप को पंजाब सरकार द्वारा औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2022 के अंतर्गत ₹3 लाख की अतिरिक्त वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है।
डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल, उप कुलपति ने स्टार्टअप को बधाई दी तथा वित्तीय सहायता, परामर्श एवं संस्थागत सहयोग के माध्यम से उद्यमशीलता के प्रयासों को प्रोत्साहित करने में फाउंडेशन की सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने अनुसंधान आधारित प्रौद्योगिकियों के नवाचार, उद्यमिता एवं व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। यह उपलब्धि वेटरनरी विश्वविद्यालय में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में फाउंडेशन के बढ़ते योगदान को दर्शाती है।
फाउंडेशन के निदेशक एवं कॉलेज ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी के डीन डॉ. राम सरन सेठी ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा पहले भी ‘हर्बस्पार्क न्यूट्रास्यूटिकल्स’ को इसकी प्रारंभिक उद्यमशील गतिविधियों एवं व्यवसाय विकास के लिए ₹4 लाख की अनुदान राशि प्रदान की गई थी। यह अतिरिक्त वित्तीय सहायता स्टार्टअप की उपलब्धियों को मान्यता देने तथा इसके विकास को गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने तथा सरकारी सहायता तक उनकी पहुंच को सुगम बनाने में फाउंडेशन के योगदान को उजागर करती है।
फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती इकबालप्रीत कौर ने वित्तीय सहायता, क्षमता निर्माण, परामर्श, नेटवर्किंग के अवसरों एवं औद्योगिक संबंधों के माध्यम से नवाचार-आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए फाउंडेशन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि इससे टिकाऊ उद्यमिता को बढ़ावा मिलता है तथा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होता है। उन्होंने आगे कहा कि फाउंडेशन समय पर वित्तीय सहायता, व्यवस्थित सहयोग, परामर्श एवं संस्थागत समर्थन प्रदान करके उभरते उद्यमों को सशक्त बनाने तथा उनकी विकास संभावनाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।







