Thursday, November 26, 2026
HomeWorld Newsट्रंप प्रशासन का 14 देशों पर टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव, भारत पर...

ट्रंप प्रशासन का 14 देशों पर टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव, भारत पर 25% तक टैक्स की तैयारी

वॉशिंगटन, 26 नवबंर 2026 (छत्रपाल सिंह) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, चीन और यूरोपीय संघ समेत 14 देशों पर आयात शुल्क बढ़ाने की तैयारी की है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने प्रस्ताव दिया है कि भारत पर व्यापार समझौता नहीं होने की स्थिति में 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाए, जबकि समझौता होने पर यह दर 17 प्रतिशत रह सकती है।

इस प्रस्ताव के तहत चीन पर 20 प्रतिशत और यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया व स्विट्जरलैंड पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना है। अमेरिका ने इन देशों पर जरूरत से ज्यादा औद्योगिक उत्पादन, सरकारी सब्सिडी और बाजार में असंतुलन पैदा करने के आरोप लगाए हैं।

USTR ने प्रस्ताव पर 25 जनवरी को सार्वजनिक सुनवाई तय की है और 5 जनवरी तक लिखित सुझाव मांगे हैं। इस कदम से भारत समेत कई देशों के साथ अमेरिका के व्यापारिक संबंधों पर असर पड़ने की आशंका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments