Thursday, August 27, 2026
HomeNationalखराब खाद्य सामग्री की शिकायतों पर FSSAI का स्विगी इंस्टामार्ट को नोटिस,...

खराब खाद्य सामग्री की शिकायतों पर FSSAI का स्विगी इंस्टामार्ट को नोटिस, मांगा जवाब

नई दिल्ली, 11 जुलाई, 2026 : (FSSAI)  भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने ग्राहकों को सड़े अंडे, खराब दूध और एक्सपायरी पैक्ड फूड की डिलीवरी की शिकायतों के बाद क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को नौ नोटिस जारी किए हैं। प्राधिकरण ने कंपनी से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण और अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।

एफएसएसएआई के अनुसार, यदि कंपनी निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में एक बेहद गंभीर मामला बच्चों के खाद्य उत्पाद से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर खराब और असुरक्षित स्थिति में उत्पाद की डिलीवरी की गई। जांच में उत्पाद में दोष और उसके अनुचित भंडारण की बात सामने आई। इतना ही नहीं, ग्राहक द्वारा उत्पाद लौटाने के बाद भी कथित रूप से वही खराब उत्पाद दोबारा भेज दिया गया।

इसके अलावा कई उपभोक्ताओं ने स्विगी इंस्टामार्ट के माध्यम से सड़े हुए अंडे, खराब दूध और खराब हो चुके पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की डिलीवरी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। एफएसएसएआई ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए कंपनी से जवाब तलब किया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments