Thursday, August 27, 2026
HomePunjabस्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की गतिविधियों के कार्यक्रम में संशोधन

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की गतिविधियों के कार्यक्रम में संशोधन

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार डोर-टू-डोर सर्वे की अवधि 3 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई
संगरूर, 16 जुलाई, 2026 : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के लिए जारी कार्यक्रम में 15 जुलाई 2026 को संशोधन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण की गतिविधियों की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 25 जून 2026 से चल रहा डोर-टू-डोर सर्वे अब 3 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा।
इसके अलावा, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (Rationalization) एवं पुनर्व्यवस्था (Re-arrangements) का कार्य भी अब 3 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाएगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, जो पहले 3 अगस्त 2026 को होना था, अब 13 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि अब 13 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निपटारे तथा नोटिस जारी करने की संशोधित अवधि 13 अगस्त 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक रहेगी।
निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments