Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaजिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न युवाओं के कौशल विकास एवं विभागीय...

जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न युवाओं के कौशल विकास एवं विभागीय समन्वय पर विशेष जोर

कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई 2026: अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य की अध्यक्षता में एडीसी कार्यालय  में जिला सलाहकार समिति (युवा कार्यक्रम )की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संयोजन माई भारत की उप निदेशक सुरमयी शर्मा द्वारा किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य माई भारत पोर्टल से युवाओं को जोडऩे हेतु चलाए जा रहे सघन पंजीकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करना तथा जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा। साथ ही युवाओं के लिए आयोजित किए जाने वाले अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ई.एल.पी.) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभागीय समन्वय स्थापित करने तथा उन्हें व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा की गई।


अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यप्रणाली से युवाओं को परिचित कराने के लिए नियमित रूप से अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि युवाओं को प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्यों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके।
इस बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण स्थापित करने, विभागवार प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार करने तथा माई भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण एवं कार्यक्रम संचालन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक कार्यक्रम का समुचित दस्तावेजीकरण, फोटोग्राफी तथा समयबद्ध प्रतिवेदन सुनिश्चित किया जाए।
इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न विभाग अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित कौशल विकास, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, आपदा प्रबंधन, रोजगारपरक प्रशिक्षण, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता तथा डिजिटल सेवाओं जैसे विषयों पर युवाओं के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोडक़र उन्हें राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभाग में एक नोडल अधिकारी नामित करने तथा कार्यक्रमों के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
माई भारत की उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने सभी विभागों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय समन्वय एवं सहयोग से जिले के युवाओं को सीखने, समझने एवं कौशल विकास के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर, सक्षम एवं उत्तरदायी नागरिक के रूप में विकसित हो सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments