Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaफतेहाबाद जिले ने प्रदेशभर में हासिल किया पहला स्थान

फतेहाबाद जिले ने प्रदेशभर में हासिल किया पहला स्थान

फतेहाबाद, 26 जुलाई, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): गुरुकमल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे आये । इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जुलाई माह के दौरान आयोजित की गई शक्ति केंद्रों की बैठकों के सफल एवं प्रभावी आयोजन में जिला फतेहाबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल किया। संगठनात्मक कार्यों में जिले की इस उपलब्धि के लिए गुरुग्राम में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा जिला फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा को प्रशंसा पत्र एवं गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा की पीठ थपथपाते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने तथा शक्ति केंद्रों की बैठकों के सफल संचालन के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने जिला भाजपा की पूरी टीम के प्रयासों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।
डा. अर्चना गुप्ता ने भी जिला फतेहाबाद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि फतेहाबाद जिला संगठनात्मक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहता है। जिले की टीम द्वारा प्रत्येक कार्य को पूरी गंभीरता, मेहनत और निष्ठा के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।
जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने सम्मान मिलने पर प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान फतेहाबाद जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य जारी रहेगा।
बैठक में प्रदेश मंत्री कृष्ण बेदी, जिला फतेहाबाद के प्रभारी सुरेंद्र आर्य, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, संगठन मंत्री फडिंद्रनाथ शर्मा सहित मंत्रीगण, चेयरमैन प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments