Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaशिविर के माध्यम से नागरिक करवा सकते है अपनी समस्या का समाधान

शिविर के माध्यम से नागरिक करवा सकते है अपनी समस्या का समाधान

कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को जल्द और प्रभावी तरीके से हल करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जा रहा है और संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे के बाद भी निगरानी कमेटी द्वारा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाता है। यदि कोई नागरिक समाधान से संतुष्ट नहीं होता तो उसकी शिकायत को दोबारा सुनवाई के लिए खोला जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का जल्द समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर डी.डी.पी.ओ विकास कुमार, डी.एफ.एस.सी नरेश कुमार, जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments