Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaमथाना में 29 जुलाई को लगेगा मेगा सर्विस कैंप, लोगों को मिलेंगी...

मथाना में 29 जुलाई को लगेगा मेगा सर्विस कैंप, लोगों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

कुरुक्षेत्र 27 जुलाई,2026 (संजीव शर्मा):  सी.जे.एम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में डी.एल.एस.ए द्वारा 29 जुलाई 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथाना में मेगा सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा कैंप में आमजन की समस्याओं का समाधान करने एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी।
सी.जे.एम नीकिता भारद्वाज ने कहा कि कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बागवानी विभाग, यूएचबीवीएन विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी, ट्रैफिक पुलिस, एल.डी.एम पी.एन.बी, खादी ग्रामोद्योग, दीवाल ग्रामोद्योग, सर्व समाज कल्याण सेवा समिति, उमंग एन.जी.ओ, एम.डी.डी एन.जी.ओ तथा जिला रेवेन्यू विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा भाग लिया जाएगा। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों द्वारा उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 29 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगने वाले इस मेगा सर्विस कैंप में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments