हरियाणा,30 जुलाई 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के पत्रकारों की सब से बड़ी व मजबूत ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक
व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने आज पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग व पत्रकारों की। लंबित मांगों को लेकर सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की व पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग संसद में उठाने का आग्रह किया।

उक्त विषय पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना अत्यंत आवश्यक हो गया है क्यों कि आए दिन पत्रकारों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं जो एक विचारणीय विषय है और वो जल्द ही इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।
डॉ बंसल ने हरिद्वार सम्मेलन में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा पत्रकारों को जो सम्मान उन्होंने दिया। इसके लिए भी श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की ओर से उन का धन्यवाद किया।






