Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaकॉमनवेल्थ में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

कॉमनवेल्थ में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

हरियाणा, 4 अगस्त,2026 (संजीव सिंगला): सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों, उनके कोचों और परिवारों को बधाई दी है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की पहचान मजबूत की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम की है। उनकी सफलता साबित करती है कि अवसर और सही मंच मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा सकती हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बना है। खेलो इंडिया जैसी पहल और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों की यह सफलता केवल पदकों की संख्या नहीं, बल्कि प्रदेश की खेल प्रतिभा, मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण है। गांवों और छोटे शहरों से निकलकर खिलाड़ी आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का सम्मान बढ़ा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments