Thursday, August 27, 2026
HomeNationalराहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन

राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन

7 अगस्त,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): राहुल गांधी द्वारा अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में दिए जा रहे बयानों के बाद कुछ साधु संतो व लोगों ने उनके आवास के बाहर को प्रदर्शन करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई जब राहुल गांधी के आवास के पास प्रदर्शनकारियों के पहुंचने की सूचना मिली।

राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ साधु-संत प्रदर्शन करते हुए नज़र आये। इस विवाद का मामला अयोध्या के श्री राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले से जुड़ा है। इससे पहले पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव संसद परिसर में साधु के वेश में पहुंचे थे। उनके इस कदम और राम मंदिर से जुड़े बयानों को लेकर कुछ लोगों और संतों ने नाराजगी जताई थी।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषय को राजनीतिक रंग दिया गया है। उनका आरोप है कि संसद परिसर में इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसके विरोध में राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।

प्रदर्शन की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। फिलहाल मामले में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments