Thursday, August 27, 2026
HomeNationalचंबा में बड़ा बस हादसा, बचाव कार्य जारी

चंबा में बड़ा बस हादसा, बचाव कार्य जारी

8 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह):  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैरागढ़ से चंबा जा रही एक निजी बस चलुंज मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी और निचली सड़क पर पलट गई। हादसे में अब तक कम से कम की सूचना है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीखने चिलाने की आवाजे आने लगी। बस के पलटने से कई यात्री मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए जे.सी.बी मशीनों की मदद ली जा रही है।

घायलों को जलद ही आसपास के अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान और घायलों की कुल संख्या की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस सड़क से फिसलने के बाद नीचे वाली सड़क पर जा गिरी।

हंसराज जो चुराह के विधायक है, उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

चुराह क्षेत्र में पहाड़ी और संकरी सड़कें, खतरनाक मोड़ तथा गहरी ढलानें अक्सर वाहन चालकों के लिए चुनौती बनी रहती हैं। इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों की आवाजाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इससे पहले मई में भी बैरागढ़-सच्च पास मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ था। एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments