Wednesday, August 26, 2026
HomeTechnologiesजियो का बड़ा धमाका 550 और 2,000 के नए ओ.टी.टी पास लॉन्च,

जियो का बड़ा धमाका 550 और 2,000 के नए ओ.टी.टी पास लॉन्च,

9 अगस्त,2026 (जगदेव रंचना): रिलायंस जियो ने OTT और इंटरनेट यूजर्स के लिए दो नए प्रीपेड ओ.टी.टी पास पेश किए हैं। 550 और 2,000 की कीमत वाले इन पैक्स में ग्राहकों को अतिरिक्त डेटा के साथ कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। जियो के मुताबिक, ये पास उन यूजर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी हैं जो मोबाइल डेटा के साथ फिल्मों, वेब सीरीज, लाइव टी.वी. और स्पोर्ट्स कंटेंट का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं। जियो के पोर्टफोलियो में पहले से 200 का ओ.टी.टी पास मौजूद है। कंपनी के नए 550 और 2,000 वाले विकल्प यूजर्स को लंबी अवधि के लिए डेटा और ओ.टी.टी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर केंद्रित हैं।

550 वाला पैक 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कुल 90जी.बी हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। यह एक डेटा-ओनली पैक है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर के नंबर पर पहले से कोई वैध बेस प्रीपेड प्लान होना जरूरी है।

एंटरटेनमेंट के लिहाज से इस पैक में यूट्यूब प्रीमियम, अमेजन प्राइम लाइट, जियोहॉटस्टार, सोनीलिव, ज़ी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, सननेक्स्ट, कंचा लंका, ईटीवी विन, चौपाल, होइचोई, फैनकोड और टाइम्स प्ले। और तरंग प्लस जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है। इसके अलावा जियो टी.वी के जरिए 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखने का विकल्प मिलता है।

इस पैक की एक खासियत 5जी अपग्रेड भी है। पात्र यूजर्स को बेस प्लान की शर्तों के अनुसार अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ मिल सकता है।

लंबी अवधि के यूजर्स के लिए जियो ने 2,000 का ओ.टी.टी पास रखा है। यह पैक 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें पूरे साल के लिए 365 जी.बी.डेटा दिया जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नंबर पर पहले से एक साल की वैलिडिटी वाला बेस प्रीपेड प्लान एक्टिव होना जरूरी है।

ओ.टी.टी बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें भीयूट्यूब प्रीमियम, अमेज़न प्राइम लाइट, जियोहॉटस्टार, सोनीलिव, ज़ी5, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी प्लस, सननेक्स्ट, कंचा लंका, ईटीवी विन, चौपाल, होइचोई, फैनकोड और टाइम्स प्ले।और तरंग प्लस जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। साथ ही जियो टी.वी पर 1,000 से ज्यादा लाइव चैनल्स का एक्सेस मिलता है। 2,000 वाले पैक में भी 5G अपग्रेड का फायदा दिया जाता है, हालांकि इसकी उपलब्धता और अवधि बेस प्लान की वैधता तथा लागू नियमों पर निर्भर करती है।

जियो के नए ओ.टी.टी पास उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकते हैं जिन्हें अलग-अलग ओ.टी.टी सेवाओं के साथ अतिरिक्त डेटा की जरूरत रहती है। कंपनी पहले से ही मोबाइल और ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए कई ओ.टी.टी बंडल उपलब्ध कराती है। जियो की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उसके ओ.टी.टी पैक्स में 15 से ज्यादा ओ.टी.टी ऐप्स और 1,000 से अधिक डिजिटल टीवी चैनल्स तक का एक्सेस उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments