Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaजिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने हर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर...

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने हर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर साइक्लोथॉन को दी हरी झंडी

कुरुक्षेत्र, 9 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि देश के युवाओं को अमर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। इन वीरों की बदौलत आज सभी भारतीय खुली में सांस ले रहे है। इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर देश भर में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान किया जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत नशा मुक्त राष्ट्र विषय को लेकर आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, हॉकी कोच सोहन लाल, समाजसेवी नरेश सैनी ने साइकलोथान को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस साइक्लोथॉन के प्रतिभागियों ने कई किलोमीटर साइकिल चलाई।


जिला खेल अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 9 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक अमर शहीदों को याद करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत खेल विभाग की तरफ से साइकिल यात्राएं निकाली जाएगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा।
डीएसओ ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि युवाओं के स्वस्थ रखने व नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशिका रितु पथिक आदेशानुसार व सहायक निदेशक विजय मनचंदा के मार्गदर्शन में युवाओं को शामिल कर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस साइक्लोथॉन का आयोजन करते हुए एक साल से ज्यादा समय हो चुका है। इस लक्ष्य है कि लोगों को फिट रहने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि साई की तरफ से निकाली जा रहीं साइकलोथान में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, हॉकी कोच सोहन लाल, प्रशिक्षक प्रतीक, कोच सुनील, कोच पूनम, समाजसेवी विनोद गर्ग, नरेश सैनी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments