10 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): सावन के साथ कांवड़ यात्रा का उत्साह भी चरम पर है। शिव भक्त गंगाजल लेकर भोलेनाथ के धाम की ओर बढ़ रहे हैं और इस दौरान डीजे पर बज रहे भजनों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया है।
इस बार कांवड़ियों के बीच हरियाणवी सिंगर राज मवार का भजन ‘जी लागे से बाब्या में’ खासा लोकप्रिय हो रहा है। ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य कांवड़ वाहनों पर इस गाने की धुन सुनाई दे रही है।
इस भजन को राज मवार ने गाया है, जबकि अमन जाजी ने संगीत और मुकेश जाजी ने इसके बोल लिखे हैं। करीब एक साल पहले रिलीज हुआ यह गाना अब तक 157 मिलियन से ज्यादा YouTube व्यूज हासिल कर चुका है।






