Thursday, August 27, 2026
HomePunjabडिप्टी कमिश्नर द्वारा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा

डिप्टी कमिश्नर द्वारा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा

फतेहगढ़ साहिब, 13 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल स्टेडियम माधोपुर सरहिंद में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए फतेहगढ़ साहिब की डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बार पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराने की रस्म अदा करेंगे।

डॉ. सोना थिंद ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पंजाब पुलिस, महिला पुलिस, पंजाब होम गार्ड्स, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। वहीं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा जिले से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में शानदार सेवाएं निभाने वाली शख्सियतों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और सिलाई मशीनें भी वितरित की जाएंगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि समारोह से संबंधित सभी प्रबंध समय पर पूरे करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा आपसी तालमेल से काम किया जा रहा है। समारोह में आने वाले मेहमानों और आम लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गौरव और शान के साथ मनाया जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमरबीर कौर भुल्लर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास श्री सुरिंदर सिंह धालीवाल, एस.डी.एम. फतेहगढ़ साहिब श्री करुण गुप्ता, एस.डी.एम. खमाणों श्री अरविंद कुमार गुप्ता, एस.पी. श्रीमती हरवंत कौर, डी.आर.ओ. करमजोत सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments