Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaजगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी की डॉ. प्रेरणा सिंह...

जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी की डॉ. प्रेरणा सिंह द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन

पटियाला 13 अगस्त,2026 (जगदेव रंचना): जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) रतन सिंह द्वारा विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रेरणा सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “देखभाल और बचपन के बीच” (“Between Care and Childhood”)का विश्वविद्यालय परिसर में विमोचन किया गया।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) कुलदीप वालिया, निदेशक, सी.आई.क्यू.ए. डॉ. शेफाली बेदी, विभागाध्यक्ष; और डॉ. सुखदेव सिंह, जनसंपर्क अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विश्व प्रसिद्ध प्रकाशन स्कॉलर्स प्रेस द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक संस्थागत देखभाल में रह रहे बच्चों के अनुभवों, चुनौतियों और सामाजिक वास्तविकताओं को समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में बच्चों के भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक और सामाजिक कल्याण से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) रतन सिंह ने डॉ. प्रेरणा सिंह को पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक एक अकादमिक उपलब्धि होने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की ओर से अपने शिक्षकों में शोध, अकादमिक लेखन और विद्वतापूर्ण योगदान को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments