14 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): रक्षाबंधन को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। बठिंडा मंडल के छह प्रमुख डाकघर 15 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक रविवार और सरकारी छुट्टियों में भी खुले रहेंगे।
बठिंडा प्रधान डाकघर, बठिंडा सिटी, मानसा, रामपुरा फूल, बुढलाडा और रामा उप डाकघरों में सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक सेवाएं मिलेंगी। यहां स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग-पैकिंग, अंतरराष्ट्रीय डाक, आधार सेवाएं और गंगाजल वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
राखी सुरक्षित भेजने के लिए विभाग ने जलरोधक लिफाफे और डिब्बे भी उपलब्ध करवाए हैं। डाक विभाग ने लोगों से त्योहार से पहले राखी और पार्सल बुक कराने की अपील की है।







