15 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए छात्रों और युवाओं को देश का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए व्यापक सुधार कर रही है।
राष्ट्रपति ने कहा कि परीक्षा में अनुचित साधनों और नकल पर पूरी तरह रोक लगाना सुधारों का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने छात्रों के वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए परिवार, समाज और सरकार के सामूहिक प्रयास पर जोर दिया।
युवाओं की उद्यमिता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज कई युवा नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भारत के मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम का भी उल्लेख किया।
राष्ट्रपति ने युवाओं की शारीरिक और मानसिक सेहत को देश के भविष्य की नींव बताया और ‘खेलो इंडिया’ को युवा विकास व राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
अपने संबोधन में उन्होंने सशस्त्र बलों की वीरता की भी सराहना की। राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ कार्रवाई और क्षमता का संदेश गया है।






