Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalकल्याण बोर्ड को लेकर दिल्ली ऑटो संघ का प्रदर्शन

कल्याण बोर्ड को लेकर दिल्ली ऑटो संघ का प्रदर्शन

दिल्ली में ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, कल्याण बोर्ड और फिटनेस शुल्क वापसी की मांग

 17 अगस्त,2026 (अमनदीप सभरवाल): दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने कल्याण बोर्ड के गठन और परिवहन से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े संगठन के नेतृत्व में ऑटो-टैक्सी चालक केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ अपनी मांगें उठाएंगे।

संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने चालकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने दिल्ली सरकार से ऑटो-टैक्सी चालक कल्याण बोर्ड का तत्काल गठन करने और बढ़े हुए वाहन फिटनेस शुल्क को वापस लेने की मांग की है। परिवहन मंत्रालय ने नवंबर 2025 में 20 साल से पुराने वाहनों के फिटनेस टेस्ट की फीस बढ़ाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments