Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaपी.एम. श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

पी.एम. श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

हरियाणा, 17 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के तीन सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री स्कूलों को सम्मानित किया।

पी.एम. श्री जी.एस.एस.एस. गंगवा, हिसार को प्रथम, पी.एम. श्री जी.एस.एस.एस. चक्करपुर, गुरुग्राम को द्वितीय और पी.एम. श्री जी.एस.एस.एस. पालहावास, रेवाड़ी को तृतीय सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री स्कूल का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसी अवसर पर तीन सर्वश्रेष्ठ मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को भी सम्मानित किया गया। जी.एम.एस.एस.एस.एस. शहजादपुर, अंबाला को प्रथम, जी.एम.एस.एस.एस.एस बाबैन, कुरुक्षेत्र को द्वितीय और जी.एम.एस.एस.एस.एस. हांसी को तृतीय सर्वश्रेष्ठ मॉडल संस्कृति स्कूल का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पी.एम. श्री योजना का उद्देश्य मौजूदा सरकारी स्कूलों को मजबूत करके उन्हें उत्कृष्ट स्कूलों के रूप में विकसित करना है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कौशल, रचनात्मक सोच और बेहतर सीखने के अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में 251 पी.एम. श्री स्कूल और 218 वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ स्कूलों का चयन मेरिट और निर्धारित मानदंडों पर आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। स्कूलों का मूल्यांकन बुनियादी ढांचे, शिक्षण पद्धति, सीखने के परिणाम, विद्यार्थियों के प्रदर्शन, शिक्षक क्षमता, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और स्कूल प्रबंधन जैसे मानदंडों के आधार पर किया गया। इन मानदंडों के लिए निर्धारित वस्तुनिष्ठ संकेतकों का उपयोग करते हुए अंतिम मूल्यांकन किया गया।

मुख्यमंत्री ने सम्मानित स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इन स्कूलों की उपलब्धियां प्रदेश के अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणा बनेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा का हर स्कूल बेहतर बने और हर बच्चा अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़े।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूल ‘विकसित हरियाणा–विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments