Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 17 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अटल जी का राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण, विचारों में दृढ़ता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें भारतीय राजनीति का ऐसा युगपुरुष बनाया, जिनकी स्मृति सदैव देशवासियों के मन में जीवित रहेगी।

उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार, दूरदर्शी नेतृत्व और उच्च आदर्श राष्ट्र सेवा के मार्ग पर हम सभी को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments