Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaमदनलाल धींगड़ा का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा: शम्मी धींगड़ा

मदनलाल धींगड़ा का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा: शम्मी धींगड़ा

फतेहाबाद,17 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): शहीद मदन लाल ढींगड़ा जी का शहीदी दिवस आज भाजपा जिला कार्यालय में शम्मी धींगड़ा के नेतृत्व में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अमर क्रांतिकारी मदन लाल ढींगड़ा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया।
शम्मी धींगड़ा ने कहा कि अमर क्रांतिकारी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी मदन लाल ढींगड़ा जी का शहीदी दिवस हर वर्ष 17 अगस्त को मनाया जाता है। 17 अगस्त 1909 को मात्र 25 वर्ष की आयु में उन्हें लंदन की पेंटनविले जेल में फांसी दी गई थी। उन्होंने कहा कि मदन लाल ढींगड़ा जी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की ऐसी मिसाल कायम की, जो सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
उन्होंने कहा कि देश के वीर शहीदों का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा देता है। शहीद मदन लाल ढींगड़ा जी का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।
इस अवसर पर जगदीश शर्मा, महेश शर्मा, बनवारी लाल गहलोत, सुभाष चंदोरा, नवदीप नांगली, रमन सरोवा, हंसराज नारंग, राजेश जांगड़ा, विकास शर्मा, प्रवीन रुखाया, नोनी सरदाना, अशोक बाघला, रामसिंह मांझू, पूर्णचंद, सुरेंद्र कुमार, हरीश भाटिया, पवन झाझड़ा, बहादुर सिंह, रणजीत ओड, किरण नारंग सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments